Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष बने जयनाथ कुशवाहा

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष बने जयनाथ कुशवाहा

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष बने जयनाथ कुशवाहा

देवरिया
अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुशवाहा के द्वारा, कोर कमेटी/संचालन समिति/परामर्शदात्री समिति के प्रस्ताव एवं संस्तुति पर अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा जनपद देवरिया का जिलाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा गुड्डन को मनोनीत किया गया है।
जयनाथ कुशवाहा सलेमपुर लोकसभा के माथापार के निवासी एवम पूर्व सांसद स्व0 हरिकेवल प्रसाद के पुत्र है एवम पूर्व सांसद रविन्दर कुशवाहा के भाई है।
प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने बताया कि जयनाथ कुशवाहा के मनोनयन से जनपद देवरिया में समाज की सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं सांगठनिक दशा और दिशा को बल मिलेगा। समाज को विकास की राह पर ले जाने के लिए समाज के लोगों से संगठित होना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि समाज को एक नेतृत्व चाहिए और जयनाथ कुशवाहा को एक नई उम्मीद के साथ अध्यक्ष बनाया है।उन्होंने संगठन कार्य में नई कमेटी को हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिया। मनोनयन के उपरांत जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि समाज ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। समाज के हर व्यक्ति के सहयोग से समाज को एक नई ऊंचाई तक ले जाना चाहता हूं। इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है।
बधाई देने वालो में वीरेन्द्र कुशवाहा,भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी अजय दूबे वत्स,राजेश कुशवाहा,बलवंत कुशवाहा, चंद्रमोहन कुशवाहा,ऋषिकेश कुशवाहा गेनू, जितेन्द्र यादव,मनोज पटेल,दशरथ मौर्य,वृषभान कुशवाहा,सूर्यचन्द्र कुशवाहा,बलबीर सिंह दादा,योगेंद्र कुशवाहा,मुनेश्वर कुशवाहा, राजकुमार कुशवाहा, विनोद सिंह कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा एडवोकेट, ओमप्रकाश मौर्य (पूर्व चेयरमैन), श्याममिलन कुशवाहा एडवोकेट, नन्द कमल कुशवाहा, अभय कुशवाहा, विजय मौर्य आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।

See also  लार ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में नहीं हो सकी शिक्षक संकुल मीटिंग- डा.गोविन्द कुमार मिश्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required