पत्रकार बलराम दुबे को बनाया गया ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्थान का जिला अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ।
पत्रकार बलराम दुबे को बनाया गया ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्थान का जिला अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ।
प्रतापगढ़। ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारी की बैठक सिविल लाइंस प्रयागराज में की गई। बैठक में ब्राह्मणों का समाज में अपना स्थान बरकरार रखने पर चर्चा की गई, तथा ब्राह्मणों के हिस्सेदारी की भी चर्चा की गई। इस अवसर पर हिन्दी दैनिक गुड मॉर्निंग भारत समाचार पत्र के ब्यूरो प्रमुख प्रतापगढ़ पंडित बलराम दुबे को संस्थान में शामिल करते हुए उनका पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत एवम् सम्मान किया गया। पंडित बलराम दुबे को ब्राह्मण समाज उत्थान सेवा संस्थान का जिला अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ प्रतापगढ़ नामित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ श्याम प्रकाश द्विवेदी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, राष्ट्रीय महामंत्री गौरव द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव प्रवक्ता राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू तिवारी, पवन मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ विष्णु मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष आशीष दुबे, प्रदेश प्रभारी संतोष पांडेय, अरविंद तिवारी, राजेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।