पत्रकार एकता समन्वय समिति के सम्मान समारोह में उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव नें कहा पत्रकार समाज का आईना होता है इस आईना को चटकने ना दें…
पत्रकार एकता समन्वय समिति के सम्मान समारोह में उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव नें कहा पत्रकार समाज का आईना होता है इस आईना को चटकने ना दें…
सलेमपुर (देवरिया)
समाज में पत्रकारों का एक अपना महत्वपूर्ण स्थान होता है, इसे सजाने के लिए पत्रकार को खुद अपने आप को अलर्ट मोड में रहना होगा। पत्रकार समाज का आईना होता है हम पत्रकार साथियों चाहेंगे कि यह आईना चटकने ना पाये। उक्त बातें रविवार को पत्रकार एकता समन्वय समिति द्वारा सलेमपुर के तहसील सभागार में आयोजित पत्रकार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी श्रीमती दिशा श्रीवास्तव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा। इस मौके पर क्षेत्राधिकार दीपक शुक्ला क्षेत्राधिकारी सलेमपुर ने कहा कि हमारी अच्छाइयों को न प्रकाशित करें, हमारी कर्मियों को प्रकाशित करें। जिससे हम लोग अपने कार्य शैली में सुधार लाएं। विशिष्ट अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्र ने कहा कि शासन और प्रशासन के बीच का मजबूत कड़ी है हम अपनी कलम को ईमानदारी से चलाएं।
इस मौके पर अरुण पाण्डेय, डाo तनवीर आलम, विनय गुप्ता, लियाकत अहमद, अखिलेश जायसवाल, सुमित अग्रवाल, अनवर अंसारी, शरदचन्ल जायसवाल, रियासत अली, हरिशंकर गुप्त, रमन तिवारी, विरेन्द्र पाण्डेय, सुनील यादव, रविकान्त यादव, सतीष कुशवाहा, अमित कुमार
बरनवाल, मुहम्मद आजम,जफर लारी, विन्ध्याचल मिश्र, बृजेश राव, विकाश यादव, रियासत अली, आदि ने विचार व्यक्त किया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता संरक्षक जगन्नाथ तिवारी ने किया।