Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • उत्पाद विभाग ने तस्करों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

उत्पाद विभाग ने तस्करों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

उत्पाद विभाग ने तस्करों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

 

बिहार/सीवान में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद उत्पाद विभाग ने तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनीया पुल के पास गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने यूपी से आ रही एक स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने वाहन से 60 पेटी विदेशी शराब बरामद किया है। जिसकी बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है।
इस दौरान स्कॉर्पियो के चालक मुमताज मंसूरी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान मैरवा के बैकुंठपुर निवासी बसीर मंसूरी के बेटे मुमताज मंसूरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया है। उत्पाद विभाग मुमताज से पूछताछ कर रहा है ताकि तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। विभाग लगातार शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चला रहा है।

See also  माधोसिंह ओवरब्रिज अंडरपास पर जाम की विकराल समस्या, ठेले-खुमचे और अव्यवस्थित पार्किंग बनी मुसीबत

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required