Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • पत्रकार एकता समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने किया नवागत एसडीएम का स्वागत

पत्रकार एकता समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने किया नवागत एसडीएम का स्वागत

पत्रकार एकता समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने किया नवागत एसडीएम का स्वागत

रुद्रपुर देवरिया
रुद्रपुर के नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी (आईएएस) श्रुति शर्मा ने कार्यालय पर पद भार ग्रहण कर आम जनमानस की समस्याओं को त्वरित निस्तारण को लेकर काफी सक्रिय दिखाई दी,
रुद्रपुर तहसील की दूसरी महिला एसडीएम /आईएएस श्रुति शर्मा को पत्रकार एकता समन्वय समिति की ओर से राष्ट्रीय संरक्षक पत्रकार श्री योगेन्द्र नाथ त्रिपाठी व पत्रकार अंकित पाण्डेय के द्वारा राधे कृष्ण की प्रतिमा भेंट देकर सम्मानित किया। श्रुति रुद्रपुर तहसील के इतिहास में दूसरी महिला एसडीएम बनाई गई हैं।
उन्होंने ने पत्रकारों से परिचात्मक मुलाकात के दौरान कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप आमजन को त्वरित निदान और समस्याओं का निराकरण करना उनकी पहली प्राथमिकता है ,साथ ही शासन व्यवस्था सुचारू बनाएं रखने का हर संभव प्रयास किया जाएगा श्रुति शर्मा 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
2022 में इन्होंने देश भर मे पहला स्थान हासिल किया था।

See also  उत्पाद विभाग ने तस्करों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required