Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • समृद्ध बना रहा किसान सम्मान निधि- शशांक

समृद्ध बना रहा किसान सम्मान निधि- शशांक

समृद्ध बना रहा किसान सम्मान निधि- शशांक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 17 वीं किश्त जारी किए जाने के अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा देवरिया आयोजित कार्यक्रम ने रामपुर कारखाना विधानसभा के करनपुर पचफेड़ा गांव में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपस्थित नवनिर्वाचित सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने कहा की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि केंद्र की मोदी सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना के 17 वी किश्त के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 9.26 करोड़ किसान भाइयो के खाते में सीधे 20 हजार करोड़ रुपये की धनराशि भेज रहे है, इस योजना के माध्यम से देवरिया जनपद के 4 लाख 11 हजार 380 किसान भाई लाभान्वित होंगे और उनके खाते में 82 करोड़ 27 लाख साठ हजार रुपये की धनराशि भेजा जा रहा है।
उन्होंने कहा किसान सम्मान निधि और केंद्र सरकार की अन्य किसान कल्याणकारी योजनाओं से किसान बन्धु समृद्ध हो रहे है।
इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मो और जातियों के किसान भाइयों के खाते में सीधे किसान सम्मान निधि की धनराशि भेज रही है।देश मे किसानों की खुशहाली और खेतों में हरियाली मोदी सरकार की प्राथमिकता है।
उपस्थित लोगो ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मण्डल अध्यक्ष सत्य प्रकाश पाण्डेय, मोनू मद्देशिया, धर्मबीर सिंह, डॉ विनय राव, अजित सिंह, धीरज सिंह, डॉ विनोद पाण्डेय, नीरज श्रीवास्तव, पुरुषोत्तम पाण्डेय, महेंद्र सिंह, रामानंद प्रजापति, उपस्थित रहे।

See also  हृदयगति रुकने से दो अलग-अलग प्रधानाध्यापक की मौत एक चंद्रमा प्रसाद तो दूसरा विनोद कुशवाहा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required