Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • लार ब्लॉक में ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता संपन्न

लार ब्लॉक में ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता संपन्न

लार ब्लॉक में ग्राम प्रधानों व प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं क्विज प्रतियोगिता संपन्न

जनपद देवरिया के लार विकासखंड स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में आज दिनांक 24 दिसंबर को स्थानीय प्राधिकारी निकाय के सदस्यों, ग्राम प्रधानों एवं प्रधानाध्यापकों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अमित कुमार सिंह ‘बबलू’, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख लार रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री मूसा रजा लारी, अध्यक्ष नगर पंचायत लार, श्री आसनारायण सिंह, अध्यक्ष प्रधान संघ लार तथा खंड विकास अधिकारी श्री रमेश चंद्र मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी लार श्री अमित कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन गोविंद मिश्रा, अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ लार द्वारा किया गया।

संगोष्ठी के प्रमुख उद्देश्यों में डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र ₹1200 की धनराशि के संबंध में जनसमुदाय को जागरूक करना, शैक्षिक सामग्री क्रय में सहयोग सुनिश्चित करना तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु जन-जागरूकता फैलाना शामिल रहा। साथ ही कायाकल्प योजना के अंतर्गत निर्धारित 19 पैरामीटर पूर्ण कराने हेतु ग्राम प्रधानों को प्रेरित किया गया।


कार्यशाला में पाठ्यपुस्तकों में उपलब्ध क्यूआर कोड, परीक्षा दीक्षा ऐप पर उपलब्ध 6500 से अधिक उत्कृष्ट डिजिटल शैक्षिक सामग्री, लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण को जन आंदोलन बनाने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप स्मार्ट क्लास सेटअप, विद्यालय परिसंपत्तियों के रखरखाव में सामुदायिक सहभागिता तथा अभिभावकों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इसी क्रम में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान 2025–26 के अंतर्गत जनपद देवरिया द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के परिणाम भी घोषित किए गए। प्रतियोगिता में मटियरा जगदीश की छात्रा निककी कुमारी ने सर्वाधिक 29 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

See also  पटना शरीफ मेहरौना घाट में 63 वां उर्स का आयोजन सम्पन्न


रामनगर की साक्षी कुमारी ने 25 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं राउतपार अमेठिया की अंशिका कुमारी एवं खरवनिया नवीन की चांदनी कुमारी ने 24-24 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात स्वागत गीत, माल्यार्पण तथा सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र, मेडल, विज्ञान किट एवं अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई। अतिथियों ने सभी सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required