रोपनछपरा में मुहर्रम पर कर्बला के 72 शहीदों की याद में भव्य खेल प्रतियोगिता, उमड़ा जनसैलाब
रोपनछपरा में मुहर्रम पर कर्बला के 72 शहीदों की याद में भव्य खेल प्रतियोगिता, उमड़ा जनसैलाब
देवरिया। जनपद देवरिया के रोपनछपरा गांव में मुहर्रम के अवसर पर त (28 जून) के दिन करबला के 72 शहीदों की याद में भव्य पारंपरिक खेल प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रोपनछपरा की सम्मानित जनता एवं आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई टीमों ने अपने पारंपरिक युद्धक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कार्यक्रम में शासन प्रशासन गाइडलाइन को देखतेहए बाना, बनेठी, लाठी, इसका , छड़ी ,पट्टा, बंदिश सहित कई पारंपरिक खेलों एवं हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया गया। खिलाड़ियों ने अपने कौशल, अनुशासन और तालमेल से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। प्रतियोगिता में लाखोंपार, बिगही, खेमादेही, सुतावर, धनगढ़ा, पिंडी, धनौती ढाला, रोपनछपरा सहित कई गांवों की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान रतनपुरा, गौरा, रूपनछपरा, गौरी बलुआ सहित आसपास के कई गांवों के ताजियादार अपने-अपने ताजिए लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। धार्मिक आस्था और पारंपरिक खेलों के इस अनूठे संगम ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। पूरे आयोजन के दौरान भाईचारा, अनुशासन और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सपा विधायक मनबोध प्रसाद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनक कुशवाहा, ग्राम प्रधान दिपेंद्र सिंह, अछेमर शाहनी शकील अंसारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश भी देते हैं।
प्रतियोगिता में सभी टीमों के प्रदर्शन का मूल्यांकन निर्णायकों द्वारा किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम को प्रथम स्थान प्रदान करते हुए बड़ी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों एवं खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों का उत्साह और बढ़ा। कार्यक्रम को सफल बनानेमे कमेटी के इन लोगों का भरपूर सहयोग रहा शादीक अंसारी
मोहम्मद अकबर मसुरी ,जब्बार अहमद ,मनीराज अहमद ,अफजल हुसैन, असवद आलम ,अब्बास अली, मकबुल अहमद, मकसुद अली , गुडु मसुरी, राज मसुरी ,जबेद मसुरी, सेराज मसुरी , रियाज़ मसुरी, सोनु मसुरी ,मोबीन अली, खुरसेद मसुरी, मिन्हाज आलम,रुस्तम दो अली ,मुना अली, अमजद अली
कार्यक्रम के समापन पर सभी टीमों के कप्तानों को मंच पर आमंत्रित किया गया। आयोजन समिति द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, मेडल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने भी आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया।