सांसद खेल प्रतियोगिता न होकर भाजपा खेल प्रतियोगिता हो गया सांसद सलेमपुर
सांसद खेल प्रतियोगिता न होकर भाजपा खेल प्रतियोगिता हो गया सांसद सलेमपुर
“सांसद खेल प्रतियोगिता या पार्टी का कार्यक्रम?”
ब्रेकिंग न्यूज़ | सलेमपुर
आज पूरे देश में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन बड़े खेद का विषय है कि सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में आयोजित इस प्रतियोगिता में यहां के निर्वाचित सांसद को आमंत्रित नहीं किया गया।
यह केवल सलेमपुर के सांसद श्री रामाशंकर राजभर का ही नहीं, बल्कि सलेमपुर की उस महान जनता का भी अपमान है, जिन्होंने भारी मतों से अपने प्रतिनिधि को चुना है।
राजनीतिक द्वेष के कारण जनता के कार्यक्रम को पार्टी का कार्यक्रम बना देना लोकतंत्र की गरिमा के विरुद्ध है।
सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के सांसद श्री रामाशंकर राजभर ने आज एक वीडियो जारी कर कहा कि न तो सांसद कार्यालय से कोई अनुमति ली गई और न ही उन्हें इस कार्यक्रम की कोई सूचना दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सांसद खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भाजपा खेल प्रतियोगिता बनकर रह गई है।
सांसद ने कहा कि उन्हें आमंत्रित न करके यहां के खिलाड़ियों, युवाओं और सांसद पद—तीनों का अपमान किया गया है। यह कार्यक्रम जनता के टैक्स के पैसे से आयोजित किया गया, जिसमें करोड़ों रुपये के गबन की आशंका है।
श्री राजभर ने कहा कि वे इस पूरे मामले की जांच भारत सरकार से कराएंगे, संसद में सवाल उठाएंगे और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।