Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • सांसद की मांग पर एजाज अहमद का पार्थिव शरीर भारत लाने को लेकर विदेश मंत्रालय का जवाब

सांसद की मांग पर एजाज अहमद का पार्थिव शरीर भारत लाने को लेकर विदेश मंत्रालय का जवाब

सांसद की मांग पर एजाज अहमद का पार्थिव शरीर भारत लाने को लेकर विदेश मंत्रालय का जवाब

सलेमपुर मईल थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी एजाज अहमद की सऊदी अरब में धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक की पत्नी ने सलेमपुर के सांसद रमाशंकर राजभर से मुलाकात कर पति के पार्थिव शरीर को गांव मंगाने और आर्थिक सहायता दिलाने की गुहार लगाई। इस पर सांसद ने तुरंत विदेश मंत्रालय से संपर्क कर पार्थिव शरीर को भारत लाने की मांग की।
विदेश मंत्रालय की ओर से जवाब देते हुए कहा गया है कि सऊदी अरब में स्थित भारतीय दूतावास इस दुखद घटना से अवगत है। दूतावास को सूचना मिली है कि श्री एजाज अहमद की कथित तौर पर हत्या की गई है, जिसकी जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है और रिपोर्ट का इंतजार है।
विदेश मंत्रालय ने यह भी बताया कि पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए परिवार की ओर से नोटरीकृत सहमति पत्र का इंतजार किया जा रहा है। सभी आवश्यक दस्तावेज प्राप्त होने के बाद दूतावास अनुमति पत्र जारी करेगा। इसके उपरांत नियोक्ता स्थानीय औपचारिकताएं पूरी कर पार्थिव शरीर को भारत भेजेगा।
मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि दूतावास इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है और पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
यह जानकारी सांसद के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम द्वारा दी गई।

See also  औचक निरीक्षण में खुली लापरवाही, अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required