Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • भीट गांव में धार्मिक झंडा उखाड़ने पर आक्रोश

भीट गांव में धार्मिक झंडा उखाड़ने पर आक्रोश

  • भीट गांव में धार्मिक झंडा उखाड़ने पर आक्रोश

अराजक तत्वों ने की माहौल बिगड़ने की कोशिश

फतनपुर थाना क्षेत्र के भीट गांव में बीती रात में धार्मिक झंडा उखाड़कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई जहां पर शनिवार को सुबह ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया सूचना पर फतनपुर थाना ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बूझाकर मामले को शांत कराया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के भीट गांव में स्थित काली जी के मंदिर पर नवरात्रि के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया था सड़क के किनारे धार्मिक झंडा लगाया गया था। बीती रात में मंदिर के समीप लगे कई झंडों को अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हुए झंडे को निकाल कर गिरा दिया था। और झंडा गायब कर दिया था। सुबह ग्रामीणों ने उखड़े हुए झंडे को देखा तो आक्रोशित हो उठे। फोटो खींचकर सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी होने पर फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। वहीं पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस के काफी देर समझाने बुझाने के बाद शांत हुए पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर मामले को शांत करवाया। इस संबंध में शनिवार की शाम 5:00 बजे पुलिस क्षेत्राधिकार रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है तेज हवा से धार्मिक झंडा गिर गए थे लोगों को समझा बूझाकर मामला शांत कर दिया गया है।

See also  हरी भरी सुंदर सड़के क्या खूबसूरत लगती हैं..!

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required