Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • डीएम व एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

डीएम व एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

 

डीएम व एसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष परीक्षा संचालन के दिए निर्देश

देवरिया, 10 जून। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के सुचारु, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी एवं पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने बुधवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) देवरिया तथा महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में परीक्षा कक्षों, प्रवेश व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी एवं सुरक्षा प्रबंधों का गहन निरीक्षण किया।


जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराने पर जोर दिया।
वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सतर्क निगरानी रखी जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप अभ्यर्थियों की जांच सुनिश्चित की जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।
निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सुरक्षा कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होती मिली।

See also  किसानों का सम्मान बढ़ा रहे मोदी- पवन मिश्र

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required