Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • डीएम मधुसूदन हुल्गी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने निर्माणाधीन परियोजनाओं का किया औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता पर दिया जोर

देवरिया, 10 जून। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को परसिया मिश्र स्थित निर्माणाधीन जीएसटी कार्यालय एवं आवासीय भवन तथा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय डुमवलिया परियोजना का औचक निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जीएसटी कार्यालय एवं आवासीय भवन की 20.09 करोड़ रुपये तथा मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय की 24.78 करोड़ रुपये की परियोजनाओं में तेजी लाने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के अभियंता उपस्थित रहे

See also  बुजुर्ग ने कुर्बानी के नाम पर अपना ही गला रेता.गोरखपुर मेडिकल कॉलेज इलाज के दौरान हुई मौत

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required