Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • दिव्यांगजनों के चेहरे पर आई मुस्कान, सेवा संकल्प अभियान में बांटे गए सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों के चेहरे पर आई मुस्कान, सेवा संकल्प अभियान में बांटे गए सहायक उपकरण

दिव्यांगजनों के चेहरे पर आई मुस्कान, सेवा संकल्प अभियान में बांटे गए सहायक उपकरण

कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने लाभार्थियों को वितरित किए उपकरण, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

देवरिया, 2 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विकास भवन परिसर में दिव्यांगजनों के सहयोग एवं सशक्तीकरण को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विभिन्न दिव्यांग लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए और प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के दौरान 11 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, चार को ट्राईसाइकिल तथा छह लाभार्थियों को कान की मशीन उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा कॉक्लियर इंप्लांट योजना से लाभान्वित 21 लोगों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सहायक उपकरण प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया। शादी अनुदान योजना के लाभार्थियों तथा ओ-लेवल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध होने से उन्हें दैनिक कार्यों में सुविधा मिलती है और आत्मनिर्भर बनने में भी मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों से पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

See also  जौनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा : रामलला-दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत, 9 गंभीर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required