शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ ने नवागत अधिकारियों का किया अभिनंदन
देवरिया। शिक्षणेत्तर कर्मचारी महासंघ, जनपद देवरिया के प्रतिनिधिमंडल ने आज नवागत जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक का पुष्पगुच्छ भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर दोनों अधिकारियों ने महासंघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों के समाधान के लिए प्रशासन और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा तथा सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
स्वागत कार्यक्रम में महासंघ के प्रदेश सचिव , मंडल अध्यक्ष , मंडलीय सह सचिव , जिलाध्यक्ष , जिला मंत्री एवं मीडिया प्रभारी , जिला कोषाध्यक्ष तथा जिला संगठन मंत्री सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग को लेकर सकारात्मक चर्चा की गई।