Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विकास योजनाओं की दी जानकारी

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विकास योजनाओं की दी जानकारी

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, विकास योजनाओं की दी जानकारी

सलेमपुर। विकास खण्ड सलेमपुर के मुसैला गांव में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी ग्रामीणों को प्रदान की।

चौपाल को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने बताया कि किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, सिंचाई सुविधाओं तथा आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ मिल रहा है। वहीं युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें।

राज्यमंत्री ने कहा कि उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण एवं मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्होंने प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि सुरक्षित माहौल के कारण विकास कार्यों को नई गति मिली है और जनता का विश्वास मजबूत हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बब्लू ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जनचौपाल में जटाशंकर दूबे, रविशंकर मिश्रा, अजय दूबे वत्स, अमरनाथ सिंह, संजय यादव, प्रमोद सिंह, अदिति दूबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक, अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

See also  देवरिया में दहेज हत्या कांड! नवविवाहिता की हत्या के बाद शव जलाया

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required