भू-जल स्तर नीचे चले जाने से पानी की समस्या बढ़ी
भू-जल स्तर नीचे चले जाने से पानी की समस्या बढ़ी
BREAKING NEWS
उत्तर प्रदेश जनपद देवरिया क्षेत्र लार पानी की समस्या से परेशान जनता के लिए, यह खबर चिंता का विषय है। भू-जल स्तर नीचे चले जाने की समस्या से जूझ रही जनता, खासकर ग्रामीण इलाकों में, पीने के पानी की कमी और दैनिक उपयोग के लिए पानी की उपलब्धता में कठिनाई का सामना कर रही है। दोगारी के रहने वाले प्रधानाध्यापक राजकुमार ने बताया कि हमारे यहां लगा नलका पानी नहीं दे रहा है हमे पानी के लिए अन्य जगह जाना पड़ रहा है यह स्थिति लार पूर्वी के कई हिस्सों में एक गंभीर चुनौती बन गई है, जिससे लोगों के जीवन और आजीविका पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।