Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • देवरिया पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सेवा अनुशासन का पालन न करने के चलते सस्‌पेंड.नियुक्ति विभाग ने की सख्त कार्रवाई

देवरिया पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सेवा अनुशासन का पालन न करने के चलते सस्‌पेंड.नियुक्ति विभाग ने की सख्त कार्रवाई

देवरिया पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सेवा अनुशासन का पालन न करने के चलते सस्‌पेंड.नियुक्ति विभाग ने की सख्त कार्रवाई ।

 

 

BREAKING NEWS

8 जुलाई 2025

देवरिया में युपी सरकार ने पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार सिंह को सेवा अनुशासन का पालन न करने के चलते सस्पेंड कर दिया है। वर्ष 2012 बैच के इस अधिकारी का तबादला दिनांक 30 मई 2025 को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), बिजनौर से इसी पद पर जनपद देवरिया के लिए किया गया था। मगर अरविन्द कुमार सिंह ने देवरिया में कार्यभार ग्रहण नहीं किया, जिससे नाराज होकर सरकार ने यह कठोर कदम उठाया

नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिजनौर के जिलाधिकारी ने 3 जून 2025 को अरविन्द कुमार सिंह को कार्यमुक्त कर दिया था। इसके बावजूद उन्होंने नए आदेशित जगह देवरिया में कार्यभार ग्रहण नहीं किया, जो कि वार्षिक स्थानांतरण नीति 2025-26 का उल्लंघन है।
सरकार ने इस पूरे प्रकरण की जांच के लिए लखनऊ की मंडलायुक्त को जांच अधिकारी नामित किया है, जो अरविंद कुमार सिंह के आचरण और देवरिया में कार्यभार ग्रहण न करने की परिस्थितियों की गहन जांच करेंगी।

 

See also 

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required