Search for:
  • Home/
  • देश/
  • युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर लगाम कौन लगाए और कैसे लगाए

युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर लगाम कौन लगाए और कैसे लगाए

युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर लगाम कौन लगाए और कैसे लगाए

ग्रामीण न्यूज तेज नजर

अमित कुमार बरनवाल की रिपोर्ट देवरिया

महानगरों और छोटे शहरों में अवैध मादक पदार्थ बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं! युवा पीढ़ी के ऐसे अभिभावक जो अपनी व्यापारिक व्यस्तताओं में उलझे रहते हैं अपने बच्चों को समय नहीं दे पाते!वह कहां जाता है,किससे मिलता है, उसके मित्रों की आदतों की जानकारी लेने की चिंता नहीं करते हैं।ऐसी लापरवाही से ही युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आती चली जाती है! गलत संगत में पड़कर नशा करने की छोटी-छोटी शुरुआत से ही धीरे-धीरे नशे की आदत उसके शरीर पर गहरी पकड़ बना लेती है। ऐसी अवस्था में नशे की भूख उसके लिए असहनीय हो जाती है, तब नशीले पदार्थों का सेवन करने के लिए अपने अभिभावकों पर पैसा लेने के लिए दबाव डालने लगता है। मना करने पर तरह-तरह की धमकियां देने लगता है। पैसा नहीं मिलने पर चोरी जैसी बुराई को अपना लेने में भी शर्म महसूस नहीं करता है।ऐसी परिस्थिति आने पर नशे की लत पर अंकुश लगाने में अभिभावक भी असमर्थ हो जाते हैं। युवाओं की चिंताजनक स्थिति होने के बाद ही नशे के जाल से निकालने के लिए अभिभावकों की चेतना जागृत होती है। पर शायद तब तक देर हो चुकी होती है। नशे की आदत के शिकार युवाओं के मां-बाप सामाजिक बदनामी से डरकर किसी परामर्श आश्रम में भेज कर उसका इलाज कराने से भी हिचकने लगते हैं।अब अभिभावकों को युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर लगाम लगाने के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देना होगा।

See also  खरवानिया नवीन में छात्रों ने इकोफ्रेन्डली दिवाली मनाया

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required