कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी-संतराज यादव
कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी-संतराज यादव
ग्रामीण न्यूज तेज नजर देवरिया
भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा सलेमपुर के महदहा मे मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के चेयरमैन व संगठन के जिला प्रभारी संतराज यादव का स्वागत किया गया।
जिला प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि किसी भी संगठन या राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता रीढ़ होते हैं।कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो जाति धर्म से ऊपर उठ कर देश हित में विकास की बातें सोचती है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान -सम्मान व विकास तेज गति से हो रहा है।
भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान कार्यक्रम चल रहा है । इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति सम्मान एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने और भारतीय संविधान की महत्ता को समझाने के लिए है।
मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव ने कहा कि भाजपा ही दलित, शोषित और पिछड़े वर्ग के लिए काम कर रही है और उनकी योजनाओं का लाभ इन्हीं वर्गों को मिल रहा है।
जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि संविधान गौरव अभियान के माध्यम से भारतीय संविधान के मूल्यों और सिद्धांतों का व्यापक प्रचार किया जाएगा।
जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दूबे ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करना है।
उक्त अवसर पर अजय कुमार दूबे,अनूप उपाध्याय,विश्वंभर पाण्डेय, बृजेश धर दुबे,राकेश राजभर,सुरेश तिवारी,कृष्णकांत तिवारी, कमलेश,अमित,राजीव,विनय उपस्थित रहे।