Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • अंजली कुमारी ने किया लार ब्लॉक का नाम रोशन — राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित!

अंजली कुमारी ने किया लार ब्लॉक का नाम रोशन — राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित!

अंजली कुमारी ने किया लार ब्लॉक का नाम रोशन — राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयनित!

देवरिया। लार ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय मटियारा जगदीश की होनहार छात्रा अंजली कुमारी ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा और लगन के दम पर मंडल स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।

अंजली ने देवरिया मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए महाराजगंज, कुशीनगर और गोरखपुर जिलों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने अंजली की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “अंजली ने पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास आज सभी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

अंजली की इस उपलब्धि  को लेकर

विद्यालय परिवार के भीप्रभारी प्रधाना अध्यापक अहमद उल्लाह खा सहायक अध्यापक संजय , कमलेश्वर वर्मा , कन्हैया लाल , अनुराग , मंगल पांडे, नंदलाल आदि ने
अंजली की इस सफलता पर गर्व जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह राज्य स्तर पर भी अपने प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन करेंगी।

 

See also  बीएलओ सुपरवाइजर प्रशिक्षण में अव्यवस्थाएं, बिजली न होने पर मोबाइल की रोशनी में कार्य करते दिखे शिक्षक

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required