Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सपा सांसद के प्रयास से सलेमपुर में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय

सपा सांसद के प्रयास से सलेमपुर में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय

सलेमपुर: क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट सेवाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए सलेमपुर के सपा सांसद श्री रामाशंकर राजभर ने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर सलेमपुर में पासपोर्ट कार्यालय की स्वीकृति सुनिश्चित कराई है।

सांसद ने बताया कि कार्यालय की स्थापना के लिए तहसील प्रशासन एवं ब्लॉक प्रशासन से उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। अधिकारी जल्द ही इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

सांसद राजभर ने कहा कि यदि तत्काल जमीन उपलब्ध नहीं हो पाती है तो विभागीय सहमति के अनुसार पासपोर्ट कार्यालय को अस्थायी रूप से स्थानीय डाकघर (पोस्ट ऑफिस) से ही संचालित किया जाएगा, जिससे लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए दूसरे शहरों की दौड़ न लगानी पड़े।

इस संबंध में जानकारी सलेमपुर सांसद के मीडिया प्रभारी मंज़ूर आलम ने दी।

See also  प्रकाश नार्थ, हीट वेव से निपटने का तुरंत उपाय करें अधिकारी, सांसद

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required