अरुण बने 11वीं बार ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष
अरुण बने 11वीं बार ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिलाध्यक्ष
देवरिया। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ का द्विवार्षिक चुनाव आज विकास भवन के गांधी सभागार में जिला चुनाव अधिकारी डॉ इम्तियाज़ खान, सह चुनाव अधिकारी अतुल कुमार सिंह, आशुतोष दीक्षित एवं फारूक आजम अंसारी के देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें अरुण कुमार मिश्र लगातार 11वीं बार 30 मतों से जिलाध्यक्ष पद पर विजयि घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी डॉ0 खान ने बताया कि उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ के चुनाव में जनपद देवरिया से जिला अध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार मिश्रा एवं श्री प्रकाश निराला ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष के लिए विनोद कुमार सिंह एवं रजनीश कुमार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है। इसी तरह महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर वंदना मिश्रा एवं मीरा देवी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महामंत्री पद पर शमशाद अंसारी एवं सत्येंद्र साहनी, संगठन मंत्री पद पर विवेक प्रताप सिंह एवं रजनीश कुमार, जिला प्रवक्ता पद पर ब्रह्मदेव मिश्र एवं रणविजय राव तथा कोषाध्यक्ष के पद पर कृष्ण मोहन उपाध्याय एवं सुनील कुमार यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आपसी विचार विमर्श के उपरांत वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर से जितेंद्र कुमार, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद से मीरा देवी, महामंत्री के पद से सत्येंद्र साहनी एवं प्रवक्ता के पद से ब्रह्मदेव मिश्रा ने अपना-अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया । तत्पश्चात महामंत्री के पद पर शमशाद अंसारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विनोद सिंह कुशवाहा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष के पद पर वंदना मिश्रा एवं प्रवक्ता के पद पर रणविजय राव निर्विरोध निर्वाचित हुए। जिला अध्यक्ष पद एवं जिला कोषाध्यक्ष के लिए मतदान प्रारंभ हुआ, जिसमें 112 मतों के सापेक्ष 105 मत पड़े।
जिला अध्यक्ष के पद पर अरुण कुमार मिश्रा को 67 मत एवं श्री प्रकाश निराला को 37 वोट प्राप्त हुए । इस प्रकार अरुण कुमार मिश्रा 30 मतों से विजई घोषित किए गए।
जिला कोषाध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार यादव को 77 एवं कृष्ण मोहन उपाध्याय को 27 मत प्राप्त हुए। परिणाम स्वरुप सुनील कुमार यादव 50 मतों से जिला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
चुनाव के उपरांत उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नीरज शाही जी एवं विकासखंड देवरिया सदर के ब्लॉक प्रमुख पवन कुमार जायसवाल सभागार में पहुंचकर विजई प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर बधाई दिए।
इस दौरान जनपद के सभी ब्लाक अध्यक्ष एवं ग्राम रोजगार सेवक उपस्थित रहे।