धरना प्रदर्शन का चौथा दिन, सड़क निर्माण में गुणवत्ता की मांग तेज
धरना प्रदर्शन का चौथा दिन, सड़क निर्माण में गुणवत्ता की मांग तेज
देवरिया लार। लार-परासी चकलाल मार्ग के निर्माण को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। शाम करीब 8 बजे धरना स्थल पर सभी प्रदर्शनकारियों की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सड़क निर्माण कार्य मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण कराया जाए।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि सियरही के पास लगभग 100 मीटर एफडीआर कार्य कराया गया है, जिसमें अच्छी गुणवत्ता का मटेरियल डाला गया है और वह हिस्सा अब तक नहीं उखड़ा है। जबकि बाकी लगभग 4.5 किलोमीटर सड़क जगह-जगह से उखड़ी हुई है। उनका कहना है कि जहां टेस्टिंग कार्य कराया गया है वह हिस्सा बिल्कुल चिकना और मजबूत है, लेकिन बाकी जगहों पर सड़क की स्थिति खराब है।
बैठक में यह भी मांग उठाई गई कि जिस सड़क पर एफडीआर कराया गया है, उसे दोबारा पूरी तरह से मानक के अनुसार कराया जाए, ताकि भविष्य में सड़क टिकाऊ बने और लोगों को परेशानी न हो।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य लार पूर्वी जनक कुशवाहा कर रहे हैं। बैठक में ग्राम प्रधान रोपण छपरा दीपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, प्रभुनाथ सिंह, शकील अहमद, संतोष सिंह, प्रमोद सिंह, उग्रसेन सिंह, सोनू साहनी, अफजल मंसूरी, धर्मेंद्र, मनोज सिंह, जवाहर सिंह, अमेरिका लाल, अस्वाद आलम, मदन सिंह, सत्येंद्र सिंह, ओम प्रकाश सिंह, ग्राम प्रधान रतनपुरा संतोष साहनी, अजय सिंह, शाहनवाज अंसारी, अवधेश सिंह, कृष्ण प्रताप सिंह, डालमिया सहित कई लोग मौजूद रहे।