Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • रतनपुरा में मच्छरों का आतंक, दवा छिड़काव न होने से ग्रामीण परेशान — संतोष साहनी पर उदासीनता के आरोप

रतनपुरा में मच्छरों का आतंक, दवा छिड़काव न होने से ग्रामीण परेशान — संतोष साहनी पर उदासीनता के आरोप

रतनपुरा में मच्छरों का आतंक, दवा छिड़काव न होने से ग्रामीण परेशान — संतोष साहनी पर उदासीनता के आरोप

जनपद देवरिया क्षेत्र लार

रतनपुरा। गांव में मच्छरों का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, जिससे ग्रामीण भारी परेशानी झेल रहे हैं। रात में नींद हराम हो चुकी है और दिन में भी मच्छरों का हमला जारी है। बावजूद इसके गांव में अब तक दवा का छिड़काव नहीं कराया गया, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि कोरोना काल के समय, ग्राम प्रधान न होते हुए भी संतोष साहनी ने अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पूरे गांव में नियमित दवा छिड़काव कराया था, जिससे मच्छर नियंत्रण में थे। लेकिन अब, सत्ता में आने के बाद यानी ग्राम प्रधान बनने के बाद, संतोष साहनी पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि वे गांव की समस्याओं पर पहले जैसा ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि मच्छरों की समस्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन ग्राम प्रधान की उदासीनता के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो रही। यह स्थिति डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा पैदा कर रही है। ग्रामीणों ने चिंता जताई कि अगर जल्द कदम नहीं उठाया गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

लोगों ने प्रशासन और ग्राम प्रधान से मांग की है कि मच्छरनाशक दवा का छिड़काव तुरंत कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अगर उनकी समस्याओं को अनसुना किया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।

रतनपुरा के लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान देकर उन्हें राहत प्रदान की जाएगी।

See also  असत्य पर सत्य, अन्यान्य पर धर्म की जीत है दशहरा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required