ग्रामीण क्षेत्रों भी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
ग्रामीण क्षेत्रों भी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
देवरिया | 26 जनवरी।
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर रतनपुरा एवं परासी चकलाल क्षेत्र लार में स्थित निजी व सरकारी विद्यालयों में समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।

रतनपुरा स्थित आबिदा शिक्षण संस्थान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में गांव की त्रिमूर्ति—वर्तमान प्रधान संतोष साहनी, पूर्व प्रधान सुदर्शन यादव एवं भावी प्रधान शकील अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधान संतोष साहनी ने ध्वजारोहण किया, वहीं पूर्व प्रधान सुदर्शन यादव ने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। “भीमराव के बच्चे हैं” गीत पर बच्चों का नृत्य दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया और खूब तालियां बजीं।

कार्यक्रम के समापन पर भावी प्रधान शकील अहमद द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान हिना खातून ने बच्चों के अनुशासन का कार्य निभाया, जबकि पूरे कार्यक्रम की देखरेख अन्नु मिश द्वारा की गई।
विद्यालय में उपस्थित सभी अभिभावकों एवं अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक रियासत अली ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका शिखा साहनी ने किया, जबकि कार्यक्रम की रूपरेखा शिल्पी साहनी एवं निशा यादव ने तैयार की।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक रियासत अली ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।