Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • एसएसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच त्योहार मनाने से मिलती है खुशी।

एसएसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच त्योहार मनाने से मिलती है खुशी।

एसएसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच त्योहार मनाने से मिलती है खुशी।

कुशीनगर।दीपावली के अवसर पर खुशियों को मनाने और उन्हें बांटने का सभी का अपना अलग-अलग खूबसूरत अंदाज होता है।सच्चाई यह है कि त्यौहार हमें एक दूसरे से जोड़ते हैं करीब लाते हैं तथा परस्पर सहयोग की भावना को बढ़ावा देते हैं।पुलिस विभाग में भी काफी समय से त्यौहार को मनाने और खुशियों को बांटने की परंपरा प्रचलित हुई है।एक बार फिर एसएसपी कुशीनगर संतोष मिश्रा ने दीपावली पर लोगों का मन जीतते हुए व मानवता दिखाते हुए यह दिखा दिया कि इंसानियत का रिश्ता बहूत बड़ा होता है।एसएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि दिवाली का खास त्योहार है और ज्यादातर लोग त्योहार के मौके पर अपनों के बीच रहकर त्योहार मनाते है लेकिन हर बार की तरह उन्होंने स्वयं इस दिवाली के त्योहार को खास और अलग बनाने की कोशिश की है। वह अपनी टीम को साथ लेकर गरीब और मासूम बच्चों व अहसाय लोगों के पास पहुंचे और उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा की और साथ ही उनसब के साथ दिवाली मनाई इसके साथ ही उन्होंने सभी को उपहार देते हुए मिठाई बाटी।एसएसपी संतोष मिश्रा ने कहा कि समाज के जरूरतमंद लोगों के बीच त्योहार मनाने से खुशी मिलती है।

See also  मरम्मत के नाम पर खतरा: नई बनी सड़क पर ठेकेदार की लापरवाही से हादसा, प्रिस वर्मा घायल

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required