Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • पत्रकार दिलीप सैनी की निर्मम हत्या पर पत्रकार एकता समन्वय समिति के पदाधिकारीयों ने दिया ज्ञापन

पत्रकार दिलीप सैनी की निर्मम हत्या पर पत्रकार एकता समन्वय समिति के पदाधिकारीयों ने दिया ज्ञापन

पत्रकार दिलीप सैनी की निर्मम हत्या पर पत्रकार एकता समन्वय समिति के पदाधिकारीयों ने दिया ज्ञापन

 

 पीड़ित परिवार को सरकार से 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता  एवं परिजन को सरकारी नौकरी की मांग की

फतेहपुर सदर कोतवाली चक बिसौली निवासी पत्रकार दिलीप सैनी 38वर्ष की उनके यार्ड में चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई जो बहुत दुखद एवं निंदनीय घटना है पत्रकार एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्रा ने पत्रकार दिलीप सैनी को श्रद्धांजलि देते हुए हत्या की घोर निंदा की है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ खतरे में है 13 मई को आशुतोष श्रीवास्तव की जौनपुर में हत्या कर दी गई थी और मंगलवार को दिलीप सैनी की हत्या कर दी गई हर 6 महीने के अंतराल में एक पत्रकार की हत्या कर दी जाती है यह पत्रकार की हत्या नहीं अपितु लोकतंत्र की हत्या है उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतक के परिवार को 50 लाख की आर्थिक सहायता एवम परिजन को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए जिससे परिवार का भरण पोषण हो सके आए दिन पत्रकारों पर अत्याचार होते रहते हैं घटनाएं घटती रहती हैं लेकिन सरकार की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिलता है जिसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहते हैं वही आज खतरे से खाली नहीं है पत्रकारों के ऊपर आए दिन आरोप प्रत्यारोप लगाते रहते हैं वजह मात्र यह है की पत्रकार बंधुओ द्वारा निरंतर समाज की समस्याओं को विभाग व सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है पत्रकार शासन और समाज के बीच की एक कड़ी होता है लेकिन आज पत्रकार अपने आप को असहाय निर्बल समझ रहा है पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से सच्चाई को लिखता है उसे जो भी दबाने का प्रयास करेगा हमारा संगठन उसका विरोध करेगा हम पत्रकारों के हितों की लड़ाई सदेव लड़ते रहेंगे पत्रकार एकता समन्वय समिति के उपस्थित राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी लियाकत जी, रा o उपाध्यक्ष विनय गुप्ता, डॉ गोपेश जी, शिवकुमार यादवजी, रमेश यादव, जिला अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता, प्रभारी अनवर अंसारी, जिला उपाध्यक्ष रमन तिवारी, भोला यादव, बीरेंद्र पाण्डे, बृजेश राव,, शेषनाथ यादव,,पवन यादव, विजय तिवारी पत्रकार साथीगण सरकार से मांग करता है दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही की जाए और पत्रकारों के हितों को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा बिल लागू किया जाए जिससे देश का चौथा स्तंभ सुरक्षित रहे और पत्रकार अपने परिवार के साथ सुरक्षित रहते हुए जनता की आवाज को शासन प्रशासन तक निष्पक्ष रूप से पहुंचने का कार्य करता रहे।।

See also  आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर बोले PM मोदी लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय :

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required