Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सलेमपुर रेलवे स्टेशन का सांसद रमाशंकर राजभर ने किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सलेमपुर रेलवे स्टेशन का सांसद रमाशंकर राजभर ने किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सलेमपुर रेलवे स्टेशन का सांसद रमाशंकर राजभर ने किया निरीक्षण, एक माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

सलेमपुर, 11 जून।
सलेमपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद Rama Shankar Rajbhar रमाशंकर राजभर का गुरुवार को सलेमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद सांसद ने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने अधिकारियों से पूछा कि लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से अब तक कौन-कौन से कार्य पूरे किए गए हैं तथा आगे क्या निर्माण होना है। अधिकारियों ने उन्हें नव निर्मित बुकिंग कार्यालय, दिव्यांगजन शौचालय एवं कार पार्किंग सहित पूर्ण हो चुके कार्यों का निरीक्षण कराया। साथ ही बताया कि वर्तमान में स्टेशन के तीन प्लेटफॉर्म संचालित हैं, जहां नियमित रूप से ट्रेनों का आवागमन हो रहा है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि शेष निर्माण कार्य अगले एक माह के भीतर पूर्ण कर लिए जाएंगे।
सांसद ने रेलवे सुरक्षा अधिकारियों को स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने रेलवे विद्युत विभाग के अधिकारियों से स्टेशन परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। इसके अलावा प्लेटफॉर्म नंबर-1 के दक्षिण एवं पश्चिम दिशा में फैली गंदगी पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, मंजूर आलम, सांसद मीडिया प्रभारी रामप्रकाश यादव, सांसद प्रतिनिधि दीनानाथ राजभर, नागेंद्र पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष योगेश यादव, सभासद जैनूल अख्तर, सुभाष यादव, श्रीमती रंजना भारती, डॉ. कमल मेराज, अब्दुल्ला, बाबू खान, अशोक यादव, दीनानाथ चौधरी, मोहन यादव, मुन्ना यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
वहीं स्टेशन अधीक्षक बी.के. मिश्रा सहित रेलवे एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की जानकारी देते रहे।

See also  महिला पर गोली पिता द्वारा बेटी सहित चार अभियुक्तों पर हत्या का प्रयास का आरोप

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required