Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हुआ वृक्षारोपण

संवाददाता ग्रामीण न्युज तेज़ नजर

खामपार देवरिया। विधानसभा भाटपार रानी के नारायनपुर तिवारी में यूथ कांग्रेस के स्थापना दिवस पर विराट के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पदमार्च कर पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय में पहुंच कर वृक्षारोपण कर स्वच्छ धरा, हरियाली भरा का संकल्प लिया। ग्रामीण व कांग्रेस जनों ने देश सेवा में यूथ के बलिदानों को याद कर, देश के विकास में युवाओं की भूमिका और रचनात्मकता को सराहा। युवा कांग्रेस के शपथ को कांग्रेसियों ने पढ़ कर भविष्य में अनुपालन का प्रण लिया। देश व समाज में अमन-चैन और सत्य अहिंसा को शिरोधार्य कर समृद्ध व उन्नत राष्ट्र के सपने को साकार करने की वचनबद्धता को पुष्ट किया।

मौके पर रामप्रवेश यादव,जितेन्द्र यादव, जगरनाथ यादव, जावेद अख्तर, सुरेश कुमार, रविन्द्र शर्मा विकास यादव, गौरीशंकर यादव, रत्नेश यादव,पिन्टू यादव आदि मौजूद रहे।

See also  NH-727A पर हाईमास्ट लाइटें बनी शोपीस, अंधेरे में गुजरने को मजबूर राहगीर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required