रतनपुरा में अधूरी नल-जल योजना से बढ़ी परेशानी, बिजली व्यवस्था पर भी ग्रामीणों ने उठाए सवाल
रतनपुरा में अधूरी नल-जल योजना से बढ़ी परेशानी, बिजली व्यवस्था पर भी ग्रामीणों ने उठाए सवाल
शुद्ध पेयजल और निर्बाध बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी
खबर:
देवरिया जनपद के रतनपुरा गांव में ग्रामीणों के अनुसार नल-जल योजना के तहत बनाई जा रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य लगभग 5 वर्ष हो चुके हैं अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसके चलते गांव के लोगों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार गांव की बिजली व्यवस्था भी लगातार खराब बनी हुई है। आए दिन अलग-अलग गलियों में बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। लोगों का कहना है कि लाइनमैन मरम्मत के लिए तो आता है, लेकिन एक स्थान की खराबी ठीक करने के दौरान दूसरे इलाके की बिजली प्रभावित हो जाती है, जिससे समस्या बनी रहती है।
ग्रामीणों का कहना है कि “आखिर चार-पांच साल बीत जाने के बाद भी योजना पूरी क्यों नहीं हुई? यदि करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं, तो गांव के लोगों को अब तक शुद्ध पेयजल का लाभ क्यों नहीं मिल रहा?” ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस मामले में जवाब देने और योजना को जल्द पूरा कर नियमित जलापूर्ति शुरू कराने की मांग की है।

“इस संबंध में संबंधित विभाग का पक्ष प्राप्त करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। विभाग का पक्ष मिलने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।”