Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • हमीरपुर, फतेहपुर में हुई पत्रकारों के साथ घटना का बर्दाश्त नहीं- विश्वामित्र

हमीरपुर, फतेहपुर में हुई पत्रकारों के साथ घटना का बर्दाश्त नहीं- विश्वामित्र

हमीरपुर, फतेहपुर में हुई पत्रकारों के साथ घटना का बर्दाश्त नहीं- विश्वामित्र

 

पत्रकार सरकार और समाज के बीच की एक ऐसी कड़ी है जो एक दूसरे के बीच संवाद का बेहतरीन माध्यम है। पर आज की परिस्थितियां कहीं अनुकूल तो कहीं प्रतिकुल है, सुरक्षा की दृष्टिकोण से कलमकार हर जगह असहज तथा असुरक्षितत महसूस कर रहा है। जैसा कि को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में दिलीप सैनी नामक पत्रकार की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गयी और हमीरपुर में पत्रकार को अध्यक्ष द्वारा बधक बनाकर नंगा कर मारपीट की गई।अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। इस घटना से प्रदेश के पत्रकारों में काफी निराशा और आक्रोश है।
सरकार से हमारी मांग है कि दिलीप सैनी की हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाय, सभी पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान की जाय, मृत पत्रकार के परिवार को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कराई जाय, मृत पत्रकार के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाय, मृत पत्रकार के परिवार के बच्चों की निशुल्क शिक्षा की व्यवस्था की जाय। उक्त बातें पत्रकार एकता समन्वय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वामित्र मिश्र ने स्थानीय जलपान गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए का।

See also  भूमि विवाद में खूनी संघर्ष: रघुनाथपुर में दो सगे भाइयों पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required