Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि जारी, छात्रों को मिले स्वीकृति प्रमाण पत्र

छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि जारी, छात्रों को मिले स्वीकृति प्रमाण पत्र

छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि जारी, छात्रों को मिले स्वीकृति प्रमाण पत्र
देवरिया | 27 जनवरी
जनपद देवरिया में अध्ययनरत अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अविनाश मणि त्रिपाठी ने जानकारी दी कि पूर्वदशम, दशमोत्तर एवं अन्य दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि निदेशालय द्वारा जारी कर दी गई है।
द्वितीय चरण के अंतर्गत कक्षा 9 एवं 10 के कुल 6,450 छात्र-छात्राओं के लिए 132.43 लाख रुपये, कक्षा 11 एवं 12 के 9,595 छात्र-छात्राओं के लिए 267.86 लाख रुपये तथा अन्य दशमोत्तर वर्ग के 959 छात्र-छात्राओं के आधार से जुड़े बैंक खातों में 111.88 लाख रुपये की राशि सीधे भेजी गई है।
मुख्यमंत्री की मंशा एवं समाज कल्याण निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी शासकीय, अर्धशासकीय एवं मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों, प्रधानाध्यापकों एवं नोडल अधिकारियों से अपील की है कि वे अपने-अपने संस्थानों के लॉगिन पर उपलब्ध लाभार्थी सूची का अवलोकन कर संबंधित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की जानकारी समय से उपलब्ध कराएं।

See also  भलुअनी–पकड़ी–रुद्रपुर मार्ग होगा चौड़ा, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required