पैनल अधिवक्ताओं के चयन हेतु साक्षात्कार की तिथियाँ घोषित
ग्रामीण न्यूज तेज नजर
पैनल अधिवक्ताओं के चयन हेतु साक्षात्कार की तिथियाँ घोषित
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण /अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, देवरिया मनोज कुमार तिवारी ने बताया है कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क और सक्षम विधिक सेवा) विनियम 2010 के अर्न्तगत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समितियों में पैनल अधिवक्ता का पैनल तैयार किया जाना है। जिसमें मुख्यालय स्तर पर 10 फौजदारी व 10 सिविल अधिवक्ता और प्रत्येक तहसील देवरिया, सलेमपुर, बरहज, रूद्रपुर, व भाटपाररानी में 01 फौजदारी व 01 सिविल अधिवक्ता का चयन किया जाना है, जिस हेतु पूर्व में विज्ञापन जारी कर आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। जिसके अनुक्रम में आवेदन प्राप्ति के अन्तिम तिथि तक कुल 110 आवेदकों के आवेदन पत्र प्राप्त हुये है। जिनका साक्षात्कार प्राप्त आवेदन पत्रों में संलग्न सूची के कमांक 01 से लगायत 27 तक के आवेदकों का साक्षात्कार 18 जुलाई को अपराह्न 02:30 बजे, क्रमांक 28 से लगायत क्रमांक 54 तक के आवेदकों का साक्षात्कार 19 जुलाई को अपराह्न 02:30 बजे से, क्रमांक 55 से लगायत क्रमांक 82 तक के आवेदकों का साक्षात्कार 22 जुलाई को अपराह्न 02:00 बजे से, क्रमांक 83 से लगायत क्रमांक 110 तक के आवेदकों का साक्षात्कार 23 जुलाई 2025 को अपराह्न 02:30 बजे से दीवानी न्यायालय, परिसर में लिया जायेगा।
साक्षात्कार हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की सूची क्रमानुसार कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सूचना पट्ट पर अवलोकनार्थ हेतु चस्पा कर दिया गया हैं तथा समस्त आवेदको को दूरभाष के माध्यम से भी साक्षात्कार हेतु सूचना प्रदान किया जायेगा।
समस्त आवेदको को अवगत कराया गया है कि पैनल अधिवक्ता के पद हेतु साक्षात्कार मे उक्त निश्चित समय व तिथि को अपने समस्त सम्बन्धित मूल अभिलेखों व प्रमाण पत्रों के साथ दीवानी न्यायालय देवरिया के ए०डी०आर० भवन में अपराह्न 1.00 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित करें।