कांग्रेसियों ने किया संगठन सृजन अभियान के तहत लार में बैठक
कांग्रेसियों ने किया संगठन सृजन अभियान के तहत लार में बैठक
Reyasat Ali
जनपद देवरिया क्षेत्र लार आज दिनांक 13 जुलाई दिन रविवार को 1;30 बजे रोपन छपरा मोड़ चांद फुटवियर लार के एक हाल में कांग्रेस कांग्रेसकमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष वजीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के आह्वान पर एक कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैयद जमाल साहब रहे। ब्लॉक अध्यक्ष वजीर अहमद ने बताया कि कांग्रेस ‘संगठन सृजन अभियान’ कार्यक्रम चला रही है।
यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पुनर्गठन करने के लिए है। इसका उद्देश्य गुटबाजी को खत्म करना और कार्यकर्ताओं में एकता लाना है। इस अभियान में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, संगठनात्मक प्रयासों की समीक्षा और प्रदर्शन रिपोर्ट तैयार करना वगैरह शामिल है।

अब देखना है क्या यह अभियान वास्तव में जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत कर रहा है, या यह सिर्फ एक दिखावटी कार्यक्रम है?


क्या इस अभियान के बाद पार्टी में गुटबाजी कम होगी ? यह तो अब वक्त ही बताएगा । इस कार्यक्रम में सैकड़ो कांग्रेसियों ने जमकर हिस्सा लिया जिसमें जिला अध्यक्ष विजय शेखर,जिला प्रवक्ता भारत मणि त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे, जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल, दीनदयाल प्रसाद, समसुल आजम ,जगन्नाथ यादव ,परमानंद प्रसाद, मुजाहिद लारी , फिरोज आलम, आनंद यादव ,करण यादव , रंजीत कुमार यादव, धनंजय कुमार,रीना देवी सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।