Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • डाकघरों में आईटी 2.0 एप्लिकेशन का रोलआउट, 2 अगस्त को सेवाएं रहेंगी बंद

डाकघरों में आईटी 2.0 एप्लिकेशन का रोलआउट, 2 अगस्त को सेवाएं रहेंगी बंद

 ग्रामीण न्यूज तेज नजर

देवरिया व पडरौना प्रधान डाकघरों सहित अधीनस्थ शाखाओं में होगा लागू

31 जुलाई 2025

डाक विभाग (संचार मंत्रालय, भारत सरकार) के अधीन देवरिया मंडल में आईटी 2.0 (APT – एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी) एप्लिकेशन का रोलआउट किया जा रहा है। यह डिजिटल प्रणाली 4 अगस्त से देवरिया और पडरौना के प्रधान डाकघरों समेत उनके अधीन आने वाले सभी डाकघरों में लागू होगी।
अधीक्षक डाकघर, देवरिया मंडल (डाक विभाग, संचार मंत्रालय, भारत सरकार) अजय पांडेय ने बताया कि इस तकनीकी परिवर्तन के तहत डाक सेवाओं को स्मार्ट, तेज और नागरिकों के अनुकूल बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके अंतर्गत सभी सेवाएं — जैसे कि काउंटर सेवा, पार्सल, बचत योजना, डाक बीमा, जन शिकायत प्रणाली आदि — एक उन्नत डिजिटल प्लेटफार्म पर संचालित होंगी।

2 अगस्त को रहेगा डाउनटाइम
APT प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए 2 अगस्त 2025 को देवरिया मंडल के सभी डाकघरों में सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। इस दौरान डेटा माइग्रेशन एवं तकनीकी उन्नयन का कार्य किया जाएगा।
श्री पांडेय ने ग्राहकों से अपील की है कि वे डाकघर से जुड़ी आवश्यक सेवाओं के लिए पूर्व योजना बनाएं और इस एक दिवसीय असुविधा में सहयोग करें। यह बदलाव नागरिकों को बेहतर, तेज और डिजिटल सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है।

See also  न्यायाधीशों ने किया राजकीय बाल गृह देवरिया का औचक निरीक्षण

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required