उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री ने जरूरतमंदो में बांटा कंबल, सरकारी सुविधाओं की दी जानकारी
उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री ने जरूरतमंदो में बांटा कंबल, सरकारी सुविधाओं की दी जानकारी
अमित बरनवाल की रिपोर्ट
देवरिया/राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सलेमपुर के डुमवलिया, मधवापुर, हरैया मे जरूरतमंदो मे कंबल का वितरण किया।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि ठण्ड में गर्म कपड़े बांटना पुनीत कार्य होता है। ऐसे कार्यक्रमों से उन जरूरतमंद लोगों को मदद मिल जाती है जिनके पास ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े नहीं होते हैं ।मोदी और योगी की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करती है। गरीबों को निःशुल्क रसोई गैस, किसानों को सम्मान निधि, जिनके पास मकान नहीं है उनको प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास मुहैया करा रही है।मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपए तक मुफ्त में इलाज की सुविधा दे रखी है। इस योजना में अब बुजुर्गों को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है।अशोक पाण्डेय ने संचालन करते हुए कहा कि सरकार जगह जगह अलाव जलवाने के साथ जरूरतमंद लोगों में कंबल का वितरण भी करा रही है।जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने भाजपा सरकार कि उपलब्धियों को लोगो को बताया।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अमरेश सिंह बबलू, अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय,शशांक तिवारी उर्फ़ हर हर महादेव,राजन तिवारी, प्रकाश पाण्डेय,एसडीएम दिशा श्रीवास्तव,तहसीलदार अलका सिंह,नागेंद्र गुप्ता, कमलेश यादव,विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।