Search for:
  • Home/
  • Uncategorized/
  • मेहरौना पुलिस चौकी की सक्रियता से तस्करों ने बदला रास्ता

मेहरौना पुलिस चौकी की सक्रियता से तस्करों ने बदला रास्ता

मेहरौना पुलिस चौकी की सक्रियता से तस्करों ने बदला रास्ता

अमित बरनवाल की रिपोर्ट

यूपी-बिहार बार्डर पर स्थित मेहरौना पुलिस चौकी पर अब चेकिंग अभियान तेज हो गया है। एसपी विक्रांत वीर के कड़े निर्देश के बाद अब चौकी प्रभारी अपनी रात मेहरौना में ही बिता रहे। हालांकि मेहरौना चौकी की न तो अपनी जमीन है न अपना भवन । यहां तक कि जिस किराए के भवन में चौकी चलती है उसमें बाथरूम भी नहीं है। नित्यक्रिया, नहाने धोने के लिए थाना स्थित आवास पर चौकी प्रभारी को जाना पड़ता है। पूर्व में शाम के बाद प्रभारी अपने आवास पर चले जाते रहे हैं। चौकी सिपाहियों के भरोसे ही रहती थी। जबसे विक्रांत वीर देवरिया में पुलिस अधीक्षक हुए हैं तबसे चौकी प्रभारियों का रात्रि विश्राम तैनाती स्थल पर करने के निर्देश मिले हैं। मेहरौना चौकी पर इन दिनों धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा की तैनाती है। प्रसाधन विहीन चौकी पर सभी पुलिसकर्मी अलाव के सहारे कम्बल ओढ कर पूस की ठंड रात गुजार रहे हैं। चौकी पर प्रभारी के रात्रि विश्राम से सबसे ज्यादा परेशानी तस्करों को हो रही है। आए दिन शराब तस्कर पकड़े जा रहे। गोवंश की तस्करी में लिप्त जो लोग एक एक करके पिकप से गोवंश बिहार ले जाते थे,  अब दिन हो या रात पशुपालक की भी पिकप पर एक या दो गो वंश भी ले जाने वाले को पुलिस बॉर्डर नहीं पार करने दे रहीं हैं जिससे तस्करों ने अपना रास्ता बदल दिया है।

See also  नोबल एकेडमी सहजौर में छात्रों का मेडल और ट्राफी देकर उत्साह वर्धन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required