जासमीर अंसारी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सलेमपुर में सपा अल्पसंख्यक सभा ने दी बधाई
जासमीर अंसारी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सलेमपुर में सपा अल्पसंख्यक सभा ने दी बधाई
सलेमपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर मोहम्मद जासमीर अंसारी को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सलेमपुर में समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और मुबारकबाद दी। जासमीर अंसारी की नियुक्ति के संबंध में विधान परिषद के प्रमुख सचिव की ओर से 25 सितंबर को अधिसूचना जारी किए जाने की जानकारी सामने आई है।
शुक्रवार को हरैया, सलेमपुर स्थित कैंप कार्यालय पर अल्पसंख्यक सभा के विधानसभा अध्यक्ष मंसूर आलम अंसारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जासमीर अंसारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।
बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता एवं सलेमपुर सांसद के मीडिया प्रभारी मंजूर आलम ने कहा कि जासमीर अंसारी को विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी मिलना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इससे पसमांदा समाज से आने वाले कार्यकर्ताओं में भी उत्साह बढ़ा है।
सपा नेता शाकिर लारी ने जासमीर अंसारी को नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार व्यक्त किया।
बैठक में जुबैर अंसारी, असगर अंसारी, मेराज अहमद, इस्लाम अंसारी, आरिफ अंसारी, रईस अंसारी, कमरुद्दीन अंसारी, हनीफ राइनी, जावेद अंसारी, सरफराज अहमद, इरफान, अबरार अहमद, सुहेल अंसारी, इजरायल अंसारी, मेहंदी हसन, तैयब अंसारी, सेराज अंसारी, नेसार अंसारी, अशरफ अंसारी, दाऊद अंसारी, परवेज अंसारी, खुर्शीद अंसारी, अब्दुल कयूम अंसारी, महबूब अंसारी सहित अल्पसंख्यक सभा एवं पसमांदा समाज से जुड़े लोग मौजूद रहे।