देवरिया के विकास कुमार शाह बने बीडीओ, अभ्युदय योजना से मिली सफलता
देवरिया के विकास कुमार शाह बने बीडीओ, अभ्युदय योजना से मिली सफलता
देवरिया, 8 अप्रैल। जनपद के विकास कुमार शाह ने UPPCS-2024 परीक्षा में सफलता हासिल कर ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO) पद प्राप्त किया है। वे देवरिया खास के निवासी हैं और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया।
उनकी सफलता में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना और समाज कल्याण विभाग की निःशुल्क कोचिंग का अहम योगदान रहा। लखनऊ के गोमती नगर स्थित भागीदारी भवन में संचालित आवासीय कोचिंग के तहत उन्हें विशेषज्ञ मार्गदर्शन, अध्ययन सामग्री, लाइब्रेरी, हॉस्टल व भोजन जैसी सुविधाएं मुफ्त मिलीं।
संयुक्त निदेशक आनंद कुमार सिंह के अनुसार, कोचिंग के दौरान नियमित उत्तर लेखन अभ्यास और मॉडल टेस्ट कराए जाते हैं, जिससे मुख्य परीक्षा की बेहतर तैयारी होती है।
वहीं, समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक अभाव किसी भी प्रतिभाशाली युवा की राह में बाधा न बने। अभ्युदय योजना के जरिए प्रदेश के 75 जिलों में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जा रही है।