Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव आयोजित हुए आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव आयोजित हुए आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव-गांव आयोजित हुए आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम

गोदभराई व अन्नप्राशन के साथ श्रमिकों के बने आयुष्मान कार्ड

देवरिया, 28 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न विकासखंडों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, बाल विकास एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया।

रामपुर कारखाना विकासखंड के गौर कोठी में आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सहभागिता की। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और बच्चों के उचित पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई।

इसी क्रम में रुद्रपुर विकासखंड की खोपा ग्राम पंचायत में भी आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

आंगनबाड़ी केंद्र परसिया देवार नंबर-5 में आयोजित कार्यक्रम में भी महिलाओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य और बाल विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वहीं, बरहज ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए लगा कैंप

सेवा संकल्प अभियान के तहत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (BOCW) श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से महेन में आयुष्मान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में श्रमिकों को आयुष्मान योजना की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

See also  घाघरा किनारे तटबंध निर्माण से सुरक्षित होगा पिंडी गांव, मुख्य अभियंता ने किया स्थलीय निरीक्षण

अभियान के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सेवाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required