Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • बलुआ गौरी मे सामुदायिक शौचालय की स्थिति खराब लोग खुले मे शौच करने को मजबूर

बलुआ गौरी मे सामुदायिक शौचालय की स्थिति खराब लोग खुले मे शौच करने को मजबूर

बलुआ गौरी मे सामुदायिक शौचालय की स्थिति खराब लोग खुले मे शौच करने को मजबूर ।

जनपद देवरिया क्षेत्र लार ग्राम बलुआ गौरी में बना यह स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सामुदायिक शौचालय की स्थिति काफी खराब है लोग बाहर जाने को मजबूर हैं आपको बता दे की ग्राम सभा बलुआ गौरी के चौहान टोला के तरफ जाने वाली मुख्य मार्ग के किनारे बने शौचालय जो बाहर से देखने में अधिक आकर्षक बना है जिसकी हकीकत कुछ और है सड़क के किनारे बना यह शौचालय को चार दिवारी से घिरा है बकायदे गेट वगैरह लगाया गया है अंदर की बात किया जाए तो यहां शौचालय में ना ही नलका है ना पानी है ना टंकी है अब लोगों को खुले में जाने को मजबूर हैं ग्रामीणों ने बताया कि यह शौचालय बनने के बाद लगभग दो साल तक लोग इसका इस्तेमाल किये फिर किसी अज्ञातों ने यहां लगे बिजली के तार काट लिया हैंडपंप चोरी करली अब सालों से खराब स्थिति है। लोग ग्राम प्रधान की निष्क्रियता की देन बता रहे हैं।
इस विषय पर ग्राम प्रधान से मोबाइल द्वारा बात की गई उन्होंने बताया कि बिजली के जो तार लगे थे किसी अज्ञात लोगों ने काट लिया था हैंडपंप चुरा लेगये जिसकी तहरीर पुलिस प्रशासन को दिया था मगर कुछ प्रक्रिया नहीं दिखा अब नलका लगवा दिए हैं बहुत जल्द बिजली की व्यवस्था कर शौचालय को पुनः चालू कर दिया जाएगा।

See also  झूलते तार , आपसी नोक झोंक के साथ हुआ ताजिया मिलन

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required