Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • ​गाँव में गूंजा ‘भारत माता की जय’, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15 अगस्त का जश्न

​गाँव में गूंजा ‘भारत माता की जय’, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15 अगस्त का जश्न

​गाँव में गूंजा ‘भारत माता की जय’, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15 अगस्त का जश्न

 

​देवरिया  लार  रतनपुरा में देश की स्वतंत्रता की 78 वीं वर्षगांठ  व 79 वां  15 अगस्त के मौके पर पूरे देश के साथ-साथ रतनपुरा गांव में भी आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रतनपुरा परासी चकलाल रोपन छपरा आदि गांव के स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गांव के बच्चे, बड़े, बुजुर्ग और शिक्षक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

​सुबह 9 बजे गांव के प्रधान ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाली, जो गांव की गलियों से होकर गुजरी। प्रभात फेरी में शामिल बच्चे ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे थे, जिसे देखकर हर ग्रामीण का सीना गर्व से चौड़ा हो रहा था।

​कार्यक्रम के दौरान आबिदा स्कूल बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कविताएं सुनाईं, गीत गाए और भाषण पेश किए। कार्यक्रम में भाग लिए सभी छात्रों को विद्यालय के प्रबंधक द्वारा पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया।

​कार्यक्रम के अंत में सभी ग्रामीणों को लड्डू बांटी गईं। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम प्रधान संतोष साहनी, डॉ तनवीर आलम लारी, अमित कुमार बरनवाल, शकील अंसारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते व उन अमर शहीदों को नमन हुए एकजुट और भाईचारे के साथ रहने की अपील की ।

तो वहीं रतनपुरा और पारसी चलाल के संविलियन विद्यालय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसमें बच्चों ने देशभक्ति के गानों पर जमकर थिरकते नजर आए।

See also  देवरिया जिले में एक एक करके हो रहा हैं हत्या नहीं रोक पा रही हैं पुलिस

​यह आयोजन इस बात का प्रमाण है कि देशभक्ति की भावना हर जगह हर भारतवासियों के दिलों में धड़क रहा है, चाहे वह शहर हो या गांव। ग्रामीणों ने दिखाया कि देश के लिए उनका प्यार और सम्मान किसी से कम नहीं है।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required