Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • देवरिया रेलवे स्टेशन से एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन से एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन से एनडीपीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
देवरिया।
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) देवरिया ने मादक पदार्थों से जुड़े एक पुराने मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। सोमवार को जीआरपी की टीम ने देवरिया रेलवे स्टेशन परिसर से एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित वारंटी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजय डोम पुत्र स्वर्गीय काशी डोम के रूप में हुई है। वह बिहार राज्य के छपरा (सारण) जनपद अंतर्गत थाना भगवान बाजार क्षेत्र के नयाजान टोला, राजेंद्र कॉलेज मोड़, मेन रोड का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार संजय डोम के खिलाफ वाद संख्या 7/18 एवं मुकदमा अपराध संख्या 7/18 के तहत धारा 8/21/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज था।
बताया गया कि अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिस कारण देवरिया न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जीआरपी देवरिया ने सटीक सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी सदरूद्दीन अहमद, आरक्षी विनोद मौर्य एवं आनंद प्रकाश शामिल रहे। जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से एनडीपीएस एक्ट के मामलों में फरार अभियुक्तों के खिलाफ सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

See also  रात में उड़ते ड्रोन से दहशत, सांसद रमाशंकर राजभर ने प्रशासन को घेरा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required