Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी, 24 घंटे बाद भी नहीं पहुँचा प्रशासन

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी, 24 घंटे बाद भी नहीं पहुँचा प्रशासन

सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना जारी, 24 घंटे बाद भी नहीं पहुँचा प्रशासन

 शुक्रवार सुबह:

क्षेत्र में खराब सड़क और निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि यह धरना कल सुबह लगभग 10 बजे से शुरू हुआ था, लेकिन लगभग 24घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचा है।

आज सुबह लगभग 8 बजे तक भी धरनास्थल पर प्रशासन की ओर से कोई प्रतिनिधि नहीं पहुँचा, जिससे लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब हालत के कारण आने-जाने में भारी दिक्कत होती है, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

धरने में शामिल लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासन उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देता, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

See also  घर-घर दस्तक देकर बुखार के रोगियों की पहचान करेंगी आशा

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required