Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • लार–परासी चकलाल मार्ग को लेकर फिर गरमाया माहौल, धरना का बैनर सोशल मीडिया पर वायरल

लार–परासी चकलाल मार्ग को लेकर फिर गरमाया माहौल, धरना का बैनर सोशल मीडिया पर वायरल

लार–परासी चकलाल मार्ग को लेकर फिर गरमाया माहौल, धरना का बैनर सोशल मीडिया पर वायरल

समाचार:

देवरिया। लार से परासी चकलाल जाने वाला मुख्य मार्ग कई वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क निर्माण को लेकर लार पूर्वी क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा द्वारा 6 मार्च को धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा तीन दिन के अंदर कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया गया था, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया था।
लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण को लेकर कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। इससे नाराज होकर जिला पंचायत सदस्य जनक कुशवाहा ने 12 मार्च से पुनः धरना शुरू करने की घोषणा की है।
इसी बीच धरना-प्रदर्शन का बैनर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें 12 मार्च से आंदोलन शुरू करने की जानकारी दी गई है। जनक कुशवाहा ने बताया कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वह भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस आंदोलन में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोगों के शामिल होने की बात भी कही जा रही है।

See also  मिर्जापुर ट्रेन हादसा: कालका एक्सप्रेस से कटकर छह महिलाओं की दर्दनाक मौत, स्टेशन पर मचा कोहराम

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required