Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता ने आधुनिक भारत की आर्थिक नींव को आकार दिया था-विजयलक्ष्मी गौतम

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता ने आधुनिक भारत की आर्थिक नींव को आकार दिया था-विजयलक्ष्मी गौतम

बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता ने आधुनिक भारत की आर्थिक नींव को आकार दिया था-विजयलक्ष्मी गौतम

भाजपा मण्डल सलेमपुर द्वारा नगर स्थित गोकुल मैरेज हाल मे संविधान गौरव अभियान के कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का आयोजन मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव कि अध्यक्षता मे किया गया।
मुख्य अतिथि राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने बाबा साहब
भीमराव अम्बेडकर,दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कार्यशाला मे राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भाजपा संगठन ने संविधान गौरव अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस अभियान का उद्देश्य जनता को बाबा साहब के संघर्ष, संविधान निर्माण में उनके योगदान और कांग्रेस के द्वारा उनके साथ किए गए छल के बारे में जागरूक करना है।
उन्होंने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की दूरदर्शिता ने आधुनिक भारत की आर्थिक नींव को आकार दिया था।
भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एक दूरदर्शाी नेता, समाज सुधारक और विद्वान थे। जिनके योगदान ने आधुनिक भारत को आकार दिया।
कार्यक्रम संयोजक शेषनाथ भाई ने कहा कि यह संविधान गौरव अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा। इसके माध्यम से भाजपा देश के आम नागरिकों को संविधान की महत्ता और डॉ. अंबेडकर के योगदान से अवगत कराएगी।
जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल ने कहा कि संविधान हर भारतीय की समानता और अधिकारों का प्रतीक है, और इसे लेकर जागरूकता फैलाना हम सबकी जिम्मेदारी है।इस कार्यशाला के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों से संविधान और बाबा साहब के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का यह कदम डॉ. अंबेडकर की विचारधारा और उनके द्वारा बनाए गए संविधान को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमरेश सिंह बबलू ने कहा कि देश का संविधान पूरी दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचकर भाजपा की नीतियां एवं सरकार की योजनाओं बताएंगे।
मण्डल अध्यक्ष पुनीत यादव ने सभी कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पुरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनावे।
कार्यक्रम को बृजेश उपाध्याय, कन्हैया लाल जायसवाल,ओमप्रकाश यादव,बचनदेव गोंड,अमरदत्त यादव,अशोक तिवारी,धनंजय चतुर्वेदी,अखिलेश कुमार ने भी सम्बोधित किया।
उक्त अवसर पर अमरनाथ सिंह,आशुतोष तिवारी,प्रदीप गोंड,अजय दूबे वत्स,अनूप उपाध्याय,अवधेश यादव,विनोद ठठेरा,प्रकाश पाण्डेय,दीपक श्रीवास्तव, अनिल ठाकुर, विनय पाण्डेय,उमाकांत मिश्र,रमाकांत मिश्र,कमलेश यादव,नागेंद्र गुप्ता,लल्लन सिंह आदि मौजूद रहे।

See also  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत देवरिया में 80 जोड़ों का विवाह सम्पन्न

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required