Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • 21 मई तक स्वगणना, 22 मई से घर-घर सर्वे; लापरवाही पर होगी FIR

21 मई तक स्वगणना, 22 मई से घर-घर सर्वे; लापरवाही पर होगी FIR

21 मई तक स्वगणना, 22 मई से घर-घर सर्वे; लापरवाही पर होगी FIR

देवरिया, 25 अप्रैल। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद में 7 से 21 मई तक स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक घर-घर सर्वे (मकान सूचीकरण) का कार्य शुरू होगा।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सभी विभागों को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और व्यापक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि स्वगणना के दौरान नागरिक ऑनलाइन पोर्टल या क्यूआर कोड के माध्यम से स्वयं अपने और अपने परिवार का विवरण दर्ज कर सकेंगे।

अभियान की सफलता के लिए जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। इसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में घर-घर संपर्क, जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण, स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम तथा पोस्टर, बैनर, पंपलेट और मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

डीएम ने निर्देश दिया कि सभी विभाग नोडल अधिकारी नामित कर शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें। साथ ही आमजन को तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाए ताकि कोई भी व्यक्ति इस प्रक्रिया से वंचित न रहे।

22 मई से शुरू होने वाले घर-घर सर्वे में गणनाकर्मी प्रत्येक मकान का विवरण दर्ज करेंगे। पूरे अभियान की सतत निगरानी और समीक्षा की जाएगी।

डीएम ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे सही और पूर्ण जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाएं।

प्रशिक्षण में लापरवाही पर सख्ती, होगी FIR

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने या ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रगणक और सुपरवाइजर के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के तहत FIR दर्ज की जाएगी।

See also  सपा सांसद के प्रयास से सलेमपुर में खुलेगा पासपोर्ट कार्यालय

इस धारा के तहत दोषी को तीन वर्ष तक की सजा, जुर्माना या दोनों हो सकते हैं। पहले कारण बताओ नोटिस दिया जाएगा, संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई और फिर FIR दर्ज की जाएगी।

डीएम ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required