Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • विवाहिता को पीट-पीट कर घर से भगाया, पिता ने दी थाने पर तहरीर

विवाहिता को पीट-पीट कर घर से भगाया, पिता ने दी थाने पर तहरीर

विवाहिता को पीट-पीट कर घर से भगाया, पिता ने दी थाने पर तहरीर,

पट्टी, प्रतापगढ़। विवाहिता को मार-पीट कर ससुराल जन के लोगों ने घर से भगा दिया। विवाहिता अपने मायके पहुंचकर आप बीती बताइ, पिता ने सास ससुर व पति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दुकरा गांव के रहने वाले शैलेश कुमार सिंह के साथ बेटी रंजना सिंह की शादी वर्ष 2015 में हिंदू रीति रिवाज के साथ दान दहेज देकर किया था। तब से मधुर संबंध चल रहे थे, इस दौरान एक बेटी 8 वर्ष तथा एक बेटा 6 वर्ष का है। कुछ दिनों से विवाहिता को तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे, मार-पीट कर घर से भगा दिए। विवाहिता ने अपने मायके गौरा गजइनी थाना खुटहन जिला जौनपुर पहुंचकर अपने ऊपर हो रहे अत्याचार को पिता से बताई, सत्य नारायण सिंह ने गंभीर आरोपों की तहरीर पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पट्टी पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।

See also  भूतपूर्व सैनिकों को आरक्षण व आयु सीमा में विशेष छूट का लाभ मिल रहा : रक्षा मंत्री

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required