Search for:
  • Home/
  • समाचार/
  • न्यायालय के आदेश को नहीं मानते सैफाबाद चौकी इंचार्ज, रिटायर्ड कानूनगो न्याय के लिए खा रहा ठोकर

न्यायालय के आदेश को नहीं मानते सैफाबाद चौकी इंचार्ज, रिटायर्ड कानूनगो न्याय के लिए खा रहा ठोकर

न्यायालय के आदेश को नहीं मानते सैफाबाद चौकी इंचार्ज, रिटायर्ड कानूनगो न्याय के लिए खा रहा ठोकर

पट्टी प्रतापगढ़। न्यायालय के आदेश को दरकिनार कर सैफाबाद चौकी इंचार्ज मनमानी करते हैं। ऐसा आरोप रिटायर्ड कानून को ने लगाया है।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रूपनपुर गांव निवासी बृजेंद्र कुमार श्रीवास्तव कानून गो पद से रिटायर्ड है। उन्होंने अपनी एक भूमि का न्यायालय के आदेश पर पत्थर नशल कराया था, मेड़बंदी के आदेश पर मेडबंदी भी कराया था। आरोप है कि पड़ोसी भूमिधर उसके पत्थर को उखाड़ कर मेड को तोड़ दिया। जब वह शिकायत लेकर चौकी पर गए तो उनसे कहा गया कि दूसरे पक्ष ने भी न्यायालय में बाद दायर किया हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि चौकी इंचार्ज विपक्षी से मिले हुए हैं। न्यायालय के आदेश का भी अनुपालन नहीं कर रहे हैं। विरोध पर विपक्षी आमद फौजदारी हो गए। उन्हें मारने पीटने के लिए दौड़ा लिया। इसी तरह का एक मामला सैफाबाद गांव से संबंधित है। गांव की शीला गुप्ता का आरोप है कि न्यायालय से स्टे आदेश पारित होने के बाद भी विपक्षी उनकी भूमि की तरफ दरवाजा तोड़ने लिया। दरवाजा तोड़ने के पूर्व उनसे इस प्रकरण की शिकायत की गई थी। सैफाबाद चौकी इंचार्ज ने कहा था कि दरवाजा नहीं तोड़ने दिया जाएगा। वह दरवाजा तोड़कर स्टे की भूमि पर अवैध रूप से हस्तक्षेप कर रहा है। इस तरह की शिकायतें शनिवार को दोनों शिकायतकर्ताओं ने थाने पर आयोजित समाधान दिवस के दौरान करते हुए न्याय की मांग की है। रिटायर्ड कानून गो ने कहा है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह डीएम एसपी समेत उच्च अधिकारियों से शिकायत करेगा।

See also  पत्रकार एकता समन्वय समिति के पदाधिकारीयों ने समिति के 5 वां स्थापना दिवस मनाया

Leave A Comment

All fields marked with an asterisk (*) are required